राजधानी में लॉकडाउन का ऐलान कभी भी, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बुलाई अफसरों की बैठक

JJohar36garh News|राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई रायपुर के जिला स्तर के अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में रायपुर के कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, सीएमएचओ समेत जिला स्तर के कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।आपको बता दें कि रायपुर जिले में कोरोना के पॉजिटिव संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। रायपुर से लगे हुए दो जिले दुर्ग और बेमेतरा में लॉकडाउन की घोषणा वहां के कलेक्टरों ने कर दी है। यदि कोरोना पॉजिटिव केसेस की बढ़ती संख्या की रफ्तार यही रही, तो रायपुर में भी लॉकडाउन लग सकता है। इसी बात पर विचार विमर्श करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर के अफसरों की एक आपात बैठक बुलाई है। यानी, किसी भी समय रायपुर में लॉकडाउन से संबंधित ऐलान जारी हो सकता है|

See also  Janjgir: पटवारी का गोपनीय पासवर्ड का गलत उपयोग बोलकर किया प्रताड़ित, युवक ने लगाया फांसी, 2 गिरफ्तार