Skip to content
  • Sunday, October 4, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • राजस्थान-जोधपुर में व्यापारी ने दोस्त को दिया अकाउंट, लूट के लाखों रुपये जमा कर निकाले
देश

राजस्थान-जोधपुर में व्यापारी ने दोस्त को दिया अकाउंट, लूट के लाखों रुपये जमा कर निकाले

August 8, 2024
Admin

जोधपुर.

दोस्ती में एक युवक को धोखा मिल गया। दरअसल, बदमाश ने युवक के मित्र के जरिए उसे बातों में लेकर उसके फर्म के करंट अकाउंट का इस्तेमाल किया और फ्रॉड की राशि उसके खाते में जमा करवाई। फिर नकद निकाल लिए, अब मदद करने वाला दोस्त ही संकट में है। उसका करंट अकाउंट आज लाखों रुपये माइनस में चला गया। बैंक ने खाते पर होल्ड भी लगा दिया है, जिससे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

साइबर मामलों के जानकार जोधपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस निरीक्षक दिनेश डांगी ने बताया, लोग छोटे-मोटे कमीशन के लालच में अपने खातों की जानकारी दे देते हैं, जिसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ता है। इसलिए अपने खातों का विवरण किसी को भी न दें। फ्रॉडस्टर रुपये के ट्रांजेक्शन घुमाने के लिए ऐसे खातों का उपयोग करते हैं। लोगों को खुद इसके लिए जागरुक होना पड़ेगा, तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी। महामंदिर थाना एएसआई भौराराम ने बताया, जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र में स्टेशनरी का व्यवसाय करने वाले रुद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका स्टेशनरी का काम है। वह एयरफोर्स में सप्लाई करता है। वहां काम करने वाले चिमन सिंह से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। जून महीने में चिमन सिंह अपने दोस्त उमेद सिंह के साथ उसकी दुकान पर मिला। उमेद ने कहा, उसका भुगतान आने वाला है। इसके लिए करंट एकाउंट की जरूरत है। मेरा अमाउंट आने पर आपके जो भी बैंक चार्जेज लगेंगे, वह हम आपको दे देंगे। रुद्र सिंह ने बताया कि चिमन सिंह से लंबे समय से जान पहचान थी। इसलिए उसने विश्वास कर दो एकाउंट डिटेल उसे दे दी। उन्होंने बताया कि करंट एकाउंट में 12 से 14 जून के बीच ही 42 लाख 57 हजार 518 रुपये के ट्रांजेक्शन हुए। रुद्र के अनुसार, यह राशि उसने चिमन सिंह के कहे अनुसार समय-समय पर नकद निकाल कर उसे दे दी। 15 जून को जब उसने खाते चेक किए, तो माइनस दिखा रहा था। बैंक जाकर पता किया तो सामने आया कि 42 लाख रुपये के जो ट्रांजेक्शन हुए थे, वह फ्रॉड की राशि थी। इसके चलते बैंक ने एकाउंट पर होल्ड लगा दिया है।

See also  जापान की E-10 में देरी तो भारत लाएगा देसी बुलेट ट्रेन B-28, सरकार ने बताई स्पीड और पूरा प्लान

एएसआई के मुताबिक, चिमन सिंह और उसका दोस्त उमेद सिंह दोनों शेरगढ़ के चाबा क्षेत्र के रहने वाले हैं। रुद्र के अनुसार, उमेद सिंह यूएसडीटी का काम करता है। जब उसने चिमन सिंह से कहा कि उसके खाते माइनस में चले गए हैं, तो उसे बताया गया कि गलती से ऐसा हुआ होगा। वे उन्हें कस्टमर से एनओसी दिला देंगे, लेकिन एक महीने तक चक्कर काटने के बाद उमेद सिंह ने फोन बंद कर दिया। इसके बाद पाड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

Tags: account frauding, featured, Rajasthan-Jodhpur

Post navigation

कांग्रेस दफ्तर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा, बोर्ड प्रवक्ताओं ने हटाए
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन लाकर किसी को निशाना नहीं बना रही है

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

CG : महानदी के किनारे दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक लाश महिला तो दूसरा पुरुष का, जाँच में जुटी पुलिस

October 2, 2026
Basant Khare
राशिफल

आज का राशिफल 02 अक्टूबर 2026, जाने कौन सा है आपका लकी नंबर

October 2, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

मल्हार में स्कूल की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली से नाराज़ विद्यार्थी पहुंचे कलेक्ट्रेट, बच्चों ने लगाया भेदभाव का आरोप

October 1, 2026
Basant Khare
अजब गजब

उम्रदराज से जबर्दस्ती शादी तय करने पर भड़की लड़की, भाई ने बहन को डंडे से मारकर किया अधमरा, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

October 1, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

October 2026
SMTWTFS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Sep    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता