CG : सड़क किनारे खड़े चार युवकों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत, 1 गंभीर

JJohar36garh News|कोंडागांव जिले के बनियागांव NH30 में स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को अपने चपेट में लिया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया. पुलिस तफ्तीश कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक चारों दोस्तों में दयानंद पोयाम, विनय कुमार, संतोष कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम करंजी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि जगत मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल कोंडागांव में जारी है. वहीं मृतक विनय कुमार के भाई मनीराम पोयाम ने बताया कि सभी दोस्त किसी काम के लिए बनियागांव गए थे. हमें रात को पता चला कि बनियागांव के पास दुर्घटना हुई है. हम लोगों ने जाकर देखा तो तीन युवक घटना स्थल पर मौत हो गई थी.

See also  महिला ने बिना सबूत के अपने पति पर लगाया मारपीट और चारित्रिक आरोप, हाई कोर्ट ने किया खारिज