सुप्रीम कोर्ट का लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार, हमें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है : CJI सूर्यकांत

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। बुधवार को एक वकील ने CJI की अगुआई वाली 3 जजों की बेंच के सामने जनहित याचिका लगाई थी।

CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘हमें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है।’ जब वकील ने छात्रों के साथ मारपीट के वीडियो देखने का दूसरी बार अनुरोध किया तो CJI ने कहा, ‘हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए।’

बता दें कि 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कहा था, ‘कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।’ इस टिप्पणी के बाद ही अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट बनाया था।

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च निकाला था। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़े थे, इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और छात्रों को चोटें आई थीं।

See also  अब रेल कर्मियों को मिलेगा मेदांता जैसे बड़े अस्पतालों में फ्री इलाज

सुप्रीम कोर्ट का लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

कोर्ट रूम LIVE

  • याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, ‘छात्रों की ओर से महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जा रहे हैं। वे नीट परीक्षा सही तरीके से कराने और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार जैसे मुद्दों की बात कर रहे हैं।’
  • चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने उन्हें रोकते हुए कहा, ‘थैंक यू वैरी मच।’
  • याचिकाकर्ता वकील ने कहा, पुलिस की कथित बर्बरता के वीडियो भी हैं। यदि संभव हो तो मामले की सुनवाई गुरुवार को कराई जाए, क्योंकि छात्र अभी भी प्रभावित हैं।
  • इस पर सीजेआई ने कहा, ‘हमें वीडियो में दिलचस्पी नहीं है, हमारे पास देखने का समय नहीं है।’

दिल्ली हाईकोर्ट का भी तत्काल सुनवाई से इनकार

मंगलवार को ऐसा ही एक मामला दिल्ली हाईकोर्ट में भी पहुंचा था। तब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसी तरह की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। कहा था कि कोर्ट को इसमें न घसीटें।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा- लाठीचार्ज की जांच हो सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। एसोसिएशन ने कहा है कि इस कार्रवाई में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना की तुरंत, निष्पक्ष और समय से जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों की पहचान और उन पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  तेज रफ्तार पिक-अप वैन पेड़ से टकराई, 5 की मौके पर ही मौत, 1 ने रास्ते में तोड़ा दम, 16 लोगों का इलाज जारी