JJohar36garh News|जांजगीर जिला के प्रवास पर पहुंचे नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया ने शिवरीनारायण के चौक पर भारत के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के छविचित्र पर माल्यार्पण किया| शिवरीनारायण सहित आस-पास के लोगों ने यह मांग रखी थी| जिस पर मंत्री ने सहमति प्रदान की और प्रस्ताव भेजने को कहा | जांजगीर जिला मुख्यालय जाने के दौरान शिवरीनारायण में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रूके हुए थे | इसी दौरान मंत्री डॉ डहरिया का आत्मीय स्वागत किया | शिवरीनारायण में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद वे जांजगीर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए| जांजगीर के बाद वे अकलतरा होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे |