छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी बढ़ने के संकेत, कुछ जिलों में होगी गरज-चमक, अंधड़ और बारिश

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश कुछ इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. एक द्रोणिका के प्रभाव से गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

 


इसे भी पढ़े :-CG : घर के सामने पानी भर रही 10 साल की बच्ची से रेप, दिव्यांग रोजगार सहायक ने दिया घटना को अंजाम 


 

(Chhattisgarh Today Weather Report) मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर संभाग के एक-दो जिलों में और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों में दुर्ग और बिलासपुर संभागों में तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी और नाती को ट्रैक्टर ने रौंदा, दम्पति की दर्दनाक मौत 


 

 

बस्तर, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, कवर्धा और पेंड्रा: इन जिलों में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के अन्य भाग में अगले दो दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

See also  छत्तीसगढ़ में स्कूल में घुसकर पंच ने छात्र को पीटा, शिक्षकों और सरपंच ने नहीं की शिकायत, आक्रोश में परिजन

 


इसे भी पढ़े :-CG : पंचायत सचिव ने किया 13 साल की बच्ची से रेप, घर घुसकर दिया घटना को अंजाम 


 

 

मध्य छत्तीसगढ़ बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर संभाग के एक-दो क्षेत्रों में भी पारा बढ़ सकता है। अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

 

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में सिर को दरवाजे से पटक-पटक कर प्रेमिका की हत्या, चार साल से रहते थे लिव-इन रिलेशनशिप में