शेयर बाजार में धमाल: सेंसेक्स 1022 अंक उछला, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली 
शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत या फिर 1022.50 अंक की तेजी के साथ 85,609.51 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 1.24 प्रतिशत या फिर 320.50 अंक की उछाल के बाद 26,205.30 अंक पर पहुंच गया।
 
बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, सनफार्मा, टाटा मोटर्स पैंसजेर व्हीकल्स, टाटा स्टील के शेयरों में आज तेज उछाल देखने को मिली है। बुधवार को सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स के शेयरों में आज भी बिकवाली देखने को मिली है।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछल गया। दोपहर बाद सेंसेक्स 85,550 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 300 अंक से ज्यादा बढ़कर 26000 अंक के पार पहुंच गया।

See also  नई Defender हुई लॉन्च, दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक के साथ धमाकेदार एंट्री

घरेलू शेयर मार्केट आज बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 826 अंक ऊपर 85413 पर पहुंच गया है और निफ्टी 257 अंक ऊपर 26142 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल को छोड़ सेंसेक्स के सभी शेयरों तेजी है। अडानी पोर्ट्स में 2.39, ट्रेंट में 2.13, बजाज फाइनेंस में 2.04 पर्सेंट की उछाल है। वहहीं, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील में डेढ़ पर्सेंट से अधिक की बढ़त है।

घरेलू शेयर मार्केट की लगातार तीन दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 730 अंक ऊपर 85317 पर है और निफ्टी 231 अंक ऊपर 26116 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल की लाल निशान पर है। एक्सिस बैंक, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील हैं।

घरेलू शेयर मार्केट की लगातार तीन दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 630 अंक ऊपर 85217 पर है और निफ्टी 199 अंक ऊपर 26084 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल की लाल निशान पर है। ट्रेंट, मोटर्स पीवी टॉप गेनर हैं। इसमें 2 पर्सेंट से अधिक की तेजी है। अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस भी हरे निशान पर हैं।

See also  Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का मौका; जानें आपके शहर का ताजा भाव

घरेलू शेयर मार्केट की लगातार तीन दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 85000 और निफ्टी 26000 के लेवल को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 345 अंक ऊपर 84932 पर है और निफ्टी 111 अंक ऊपर 25996 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल की लाल निशान पर है। टाटा मोटर्स पीवी टॉप गेनर है। इसमें 2.72 पर्सेंट की तेजी है। अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस भी हरे निशान पर हैं।