छात्रावास के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला छात्र, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में भारी आक्रोश

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक छात्र का शव एकलव्य आदर्श छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने माला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

यह पूरा मामलाएकलव्य आदर्श बालक छात्रावास ग्राम पलाड़ी खुर्द का है। मृतक छात्र का नाम उमेश कंवर था, जो कक्षा 9वीं में पढ़ता था और जिले के ही ग्राम बासिन का रहने वाला था। गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम गए, तो इस घटना का खुलासा हुआ। उमेश बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

 

स्कूल प्रबंधन ने छात्र को सक्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पहले भी स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर छात्र कलेक्टर कार्यालय गए थे।

See also  CG : कार्यक्रम देखकर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, 5 युवकों ने दिया घटना को अंजाम