मूलमुला : पेड़ में लटकती मिली ठेका कर्मचारी की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला में नगर पंचायत के एक ठेका कर्मचारी की लाश पटवारी कार्यालय क़े पीछे नहर किनारे पीपल क़े पेड़ मे लटकती हुई मिली| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

 

मिली जानकारी के अनुसार मूलमुला थाना अंतर्गत नगर पंचायत नरियरा क़े ठेका कर्मचारी ने संजय नगर पटवारी कार्यालय क़े पीछे नहर किनारे पीपल क़े पेड़ मे रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है, कारण अज्ञात है, जांच में मूलमुला पुलिस जुट गई है।

 

मृतक का नाम धांजू यादव पिता लालाराम यादव उम्र 23 वर्ष निवासी नरियारा थाना मूलमुला तहसील अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का निवासी है। घटना के संबंध में थाना मुलमला रिपोर्ट दर्ज कर मर्ग कायम कर शव को फांसी के फंदे से निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया है।

See also  मुख्यमंत्री साय की पहल पर नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने मंजूर किए 230 करोड़