युवक को बोनट पर बैठाकर 400 मीटर तक दौड़ाई गाड़ी, फिर कुचलकर हुआ फरार 

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां टैक्सी ट्राइवर ने एक युवक को बोनट पर बैठाकर करीब 400 मीटर तक गाड़ी दौड़ाई और फिर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गया. पीड़ित युवक की इस हादसे में मौत हो गई. यह घटना 15 जनवरी को हुई और सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. पुलिस ने कैब ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. कैब ड्राइवर की पहचान मोहम्मद मुनीर के रूप में हुई है.

मुनीर के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध रिपोर्ट (एनसीएआर) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है. अधिकारी मुनीर की भी तलाश कर रहे हैं, जो हिट-एंड-रन घटना के बाद से भाग रहा है, जिसमें पीड़ित की जान चली गई, जिसकी पहचान अश्वथ के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, गाड़ियों की टक्कर के बाद मुनीर और युवक के बीच बहस हो गई. इसके बाद युवक अपनी कार से बाहर निकला और मुनीर की कैब के बोनट पर चढ़ गया ताकि उसे घटनास्थल से भागने से रोका जा सके.

See also  दिल्ली SIR अभियान में मतदाताओं के भ्रम दूर, निर्वाचन अधिकारी ने दिए जवाब

कैब ड्राइवर अपनी गाड़ी नहीं रोकी और बोनट पर युवक को लटकाकर करीब 400 मीटर तक गाड़ी चला दी. घटना का सीसीटीवी वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, उसमें कई लोगों को कैब के पीछे भागते हुए मुनीर को वाहन रोकने के लिए कहते देखा जा सकता है, लेकिन मुनीर लगातार गाड़ी भगाता रहा. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्भाग्य से, मुनीर की कैब सर्कल मरम्मा मंदिर के पास एक खंभे से टकरा गई और इसके चलते बोनट पर सवार युवक गिर गया.

इसके बावजूद मुनीर ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी और युवक के ऊपर से चढ़ाते हुए फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

 

See also  राजस्थान-मुख्यमंत्री ने की सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों की समीक्षा, युवा-किसा-मजदूर कल्याण में हैं प्रतिबद्ध