जांजगीर जिला के पामगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोपियों ने देर रात घर घुसकर जमकर मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ करते हुए जाँच शुरू की| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331 (6), 296, 351 (3), 115(2), 3(5), 324(3) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम चण्डीपारा की है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर रात्रि में घर अंदर जबरन घुसकर गाली -गलौज करते हुए मारपीट की। उसने बताया की दिनांक 10/04/2026 के रात्रि करीबन 09.00 बजे सपरिवार घर मे थे| तभी रवि सिंह, संदीप सिंह, संतोष सिंह सभी एकराय होकर ईट व डण्डा लेकर तैयारी के साथ आये और बोले कि तुम लोग जो 13 फीट का रास्ता छोड़े हो उससे मेरा गाड़ी नही निकल पा रहा है|
तुम लोग अपना दिवाल तोड़कर रास्ता दो तब मै अपना दिवाल तोड़ने से मना किया| तभी तीनो व्यक्ति एकराय होकर डण्डा, ईट लेकर घर अंदर घुसकर दिवाल को कैसे नही तोड़ोगे कहते हुए गंदी गाली देकर रवि सिंह द्वारा ईट से, संदीप सिंह व संतोष सिंह द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे| बीच बचाव करने मेरे चाची पदमा सिंह एवं चचेरा भाई अशोक सिंह आये तो उसे भी तीनो व्यक्ति हाथ मुक्का, ईट एवं डण्डा से मारपीट किये है। मारपीट से मेरे गला, छाती, सिर, पदमा सिंह के सिर, युवराज सिंह के मुंह पैर मे चोट लगा है तथा दिवाल को तुम लोग नही तोड़ोगें तो तुम सभी को जान से मार कर फेंक देंगे की धमकी दे रहे थे। घटना को मेरी पत्नी झरना सिंह व कृति सिंह तथा अन्य लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि सरोज पाटले आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे लक्ष्मीकांत थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।