ट्रक व बोलेरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत व 2 गंभीर

JJohar36garh News|जांजगीर जिले बाराद्वार जेठा में आज ट्रक व बोलेरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इसमें बोलेरो में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 अन्य लोगों को गंभीर है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया.

बोलेरो में पांच लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

मृतक जशपुर के कुनकुरी से झारखंड तक जो सड़क निर्माण चल रहा है उसमें अथॉरिटी इंजीनियर थे. सभी कुनकुरी से बिलासपुर एक सिविल इंजीनियर के शादी में शामिल होने जा रहे थे.

मृतकों का नाम एस एल लोकनाथम आंध्रप्रदेश (50 वर्ष) वीपी सिंह गया बिहार (45 वर्ष) विक्रमजीत सिंह कोडरमा बिहार (25 वर्ष) है.  वहीं घायल युवक का नाम वाय एस राव है. ड्राइवर का नाम बिंदु बताया जा रहा है.

See also  Champa : आदतन अपराधी की दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने पीट पीटकर कर दी हत्या, 14 लोग हिरासत में