नहाने के दौरान नदी की तेज बहाव में बहने लगे 2 बच्चे : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहेरा गांव के पास स्थित मोहेरा पुल की नदी में तेज बहाव के कारण बह रहे दो बच्चों को महिलाओं ने सूझबूझ से बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
नहाने के दौरान नदी की तेज बहाव में बहने लगे 2 बच्चे : नहाने के दौरान बहने लगे बच्चे
जानकारी के अनुसार, आज दो बच्चे नदी किनारे नहाने गए थे। इसी दौरान नदी का तेज बहाव उन्हें अपनी चपेट में ले गया और दोनों बहने लगे। घटना को देख आसपास मौजूद महिलाओं ने बिना देर किए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इसे भी पढ़े :- पीएम इंटर्नशिप योजना, आगे की पढाई के लिए मिलेगा हर महीने 5 हजार, जाने कैसे करें आवेदन
नहाने के दौरान नदी की तेज बहाव में बहने लगे 2 बच्चे : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बारिश के मौसम में नदियों और पुलों के आसपास तेज बहाव रहता है। ऐसे में प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि नदी-नालों के पास जाने से बचें और विशेष रूप से बच्चों को अकेले न जाने दें।

खबरों के लिए