पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या : दुर्ग जिले के कुम्हारी के वार्ड क्रमांक चार महामाया पारा में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई | यहां 25 वर्षीय आरोपी घनश्याम यादव ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी दुर्गा यादव की धारदार हंसिया से चेहरा, आंख, गले और सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अक्सर शराब के नशे में पत्नी पर गैर मर्द से संबंध रखने का आरोप लगाकर मारपीट किया करता था। कुम्हारी पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या : मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने मृत पत्नी की तस्वीर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई और अपने दोस्तों को वॉयस नोट भेजकर हत्या की बात कबूलते हुए जेल जाने की बात कही। घटना के समय दंपति का 5 महीने का मासूम बच्चा भी कमरे में मौजूद था। आरोपी के पिता बुधुराम यादव ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे घनश्याम ने अपने भाई गंगा यादव को कॉल किया था, लेकिन काम में होने के कारण गंगा फोन नहीं उठा सका। बाद में जब गंगा घर लौटा और कमरे के बाहर आवाज दी, तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या, चेहरा-आंख-गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार
पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या : रविवार सुबह जब काफी देर तक आरोपी ने अंदर से ताला बंद रखा और दरवाजा नहीं खोला, तब आसपास के लोगों और परिजनों को संदेह हुआ। जब लोग पहुंचे तो आरोपी अंदर से बड़बड़ा रहा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर सब सन्न रह गए| जमीन पर मृतका का खून से लथपथ शव पड़ा था और पास में आरोपी हाथ में हंसिया लिए बैठा था।
इसे भी पढ़े :- पीएम इंटर्नशिप योजना, आगे की पढाई के लिए मिलेगा हर महीने 5 हजार, जाने कैसे करें आवेदन
पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या : वहीं 5 महीने का मासूम बच्चा बगल में सोया हुआ था। काफी देर की समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच में जुटी हुई है।
खबरों के लिए