Skip to content
  • Monday, August 3, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • CG दो डॉक्टरों से ऑनलाइन ठगी : खाते से दो किश्त में 1 लाख पार
छत्तीसगढ़

CG दो डॉक्टरों से ऑनलाइन ठगी : खाते से दो किश्त में 1 लाख पार

March 23, 2022

JJohar36garh News|राजधानी के दो डॉक्टरों से ऑनलाइन ठगी हो गई। एक डॉक्टर ने मोबाइल पर आए लिंक को जैसे ही क्लिक किया उनके खाते से दो किश्त में 1 लाख निकल गए। उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। उसके बाद उन्हें भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में कई बार फोन किया, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज ही नहीं की गई। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल में जाकर शिकायत की। इस पर उन्हें 24 घंटे बाद जवाब आया। उन्होंने दूसरे दिन रायपुर साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद भी उन्हें पैसा वापस नहीं मिल पाया। शहर के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने ठगी के शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया है लेकिन उनका फोन कनेक्ट भी नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260 में पहले शिकायत ली जाती थी। फोन करने पर शिकायत तुरंत ही दर्ज कर ली जाती थी। उसके बाद ट्रांजेक्शन रोकने की प्रक्रिया की जाती थी। कुछ दिन पहले हेल्पलाइन नंबर बदल दिया गया है। एमपी-सीजी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। इसमें लोग फोन कर रहे हैं, लेकिन कनेक्ट ही नहीं हो रहा है। हर बार कॉल करने पर सर्वर डाउन बताया जा रहा है। साइबर क्राइम पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत ली जा रही है।

See also  रायपुर : बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कई बार किया फोन, दर्ज नहीं हुई शिकायत
शहर के एक डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने खाते से पैसा निकालने के एक घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। पहले उन्होंने 155260 में फोन किया। उसमें बताया कि 1930 में फोन करना है। नए नंबर में आधा दर्जन से ज्यादा बार फोन किया। पहले नंबर डायल करते ही कट गया, उसके बाद भी लगातार प्रयास करने पर सर्वर डाउन बताने लगा। उसके बाद एमपी के लिए 1 और सीजी के लिए 2 डायल करने कहा। उसके बाद फोन कनेक्ट नहीं हुआ। ऑनलाइन शिकायत का जवाब 26 घंटे बाद मेल में आया। तब तक ठग ने पैसा निकाल लिया था।

इसमें करें शिकायत : ठगी का शिकार होने पर www.cybercrime.gov.in पोर्टल में जाकर शिकायत कर सकते है। रायपुर साइबर सेल के नंबर 94791-91019 में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में भी शिकायत ली जाएगी।

Tags: Two doctors cheated online 1 lakh crossed in two installments from the account

Post navigation

आखिर ये डिहाइड्रेशन की समस्या क्या है और क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय
CG :12वीं की छात्रा को पास कराने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर, अपराध दर्ज होने के बाद से प्राचार्य फरार

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय, अगले 48 घंटों तक कई जिलों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

August 3, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

बिलासपुर : यात्रियों से भरी बस के पुलिया पार करते समय बीचों बीच धसी पुल, मौके पर मची अफरा-तफरी, समय रहते बाहर निकलने में यात्री सफल

August 3, 2026
Basant Khare
राशिफल

03 अगस्त 2026 आज का राशिफल, 3 राशियों के लिए रहेगा सुखद, जानें सभी 12 राशियों का हाल

August 3, 2026
Basant Khare
फायदे की खबर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने शुरू किया ‘मॉनसून धमाका’ ऑफर, ब्याज दरों में की कमी

August 3, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

August 2026
SMTWTFS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Jul    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता