CG : पद्म पुरस्कार लेने के आने बाद रायपुर पहुंचने पर ऊषा बारले का हुआ भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका ऊषा बारले ने प्रदेश का मान बढ़ाया है. पद्म पुरस्कार के दौरान दरबार हॉल में कुछ ऐसा किया कि पूरा हॉल तालियों से गड़गड़ा उठा. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रणाम करके अभिवादन किया. इस दौरान छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका ऊषा बारले के चेहरे पर अलग ही मुस्कान झलक रही थी. राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने पद्म पुरस्कार से पंडवानी गायिका ऊषा बारले सम्मानित किया.

पद्मश्री पुरस्कार पाने के बाद वे छत्तीसगढ़ वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पामगढ़ के भी लोककलाकार बड़ी संख्या में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्हें पुष्पगुच्छ के साथ आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर इस मौके पर लोक कलाकार हृदय अनंत, कृष्ण रात्रे आदि मौजूद थे।

See also  Janjgir : पुलिया के ऊपर से बहते पानी को बाइक से पार करने से मना करने पर आरक्षक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार