CG : चौथी के साथ मना रहा था रंगरलियां, तीसरी ने रंगेहाथों पकड़ा, फंसा चूका है 2 युवतियों को पहले ही

दुर्ग में एक अय्याश प्रेमी की प्रेमिका ने जमकर फजीहत की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी के एक-दो नहीं, चार महिलाओं से फिजिकल रिलेशन थे। प्रेमिका ने उसे दूसरी महिला के साथ अपने ही बेडरूम में रंगरेलियां मनाते हुए धरदबोचा था। पहले तो प्रेमिका ने दोनों की खूब खबर ली और फिर पुलिस बुला ली। पुलिस से आरोपी को कई महिलाओं को धोखा देने के इल्जाम में पकड़ा है। जिस महिला ने अपने प्रेमी को पकड़वाया, वो तीसरी प्रेमिका है। पीड़िता के मुताबिक, रमेश ने उसे 5 साल पहले अपने प्यार में फंसाया था। फिर फिजिकल रिलेशन बनाकर करीब 5 साल तक उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहा।

तीसरी प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने रमेश को चौथी महिला के साथ बेडरूम में पकड़ा था। तब उसने वीडियो बना लिया था। रमेश ने मामला शांत करने शादी का वादा किया, लेकिन मुकर गया। लिहाजा उसे पुलिस के पास आना पड़ा। नेवई पुलिस के अनुसार, दुर्ग जिले के रिसाली का रहने वाला रमेश एक अय्याश किस्म का आदमी है। शिकायत के बाद उसे रेप और कई महिलाओं से संबंध रखने के आरोपों में जेल भेज दिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़-पेंड्रा में सरपंच के घर मिली बेशकीमती लकड़ी, कार्रवाई में जुटी वन विभाग की टीम

पीड़िता के मुताबिक, रमेश श्रीवास्तव ने सबसे पहले किसी लड़की को अपने प्यार में फंसाया था। जब वो प्रेग्नेंट हो गई, तो उससे शादी करने से मुकर गया। इस पर लड़की ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। इसके बाद डर से रमेश ने उससे शादी कर ली। हालांकि एक बेटे को जन्म देने के बाद उस महिला की कैंसर से मौत हो गई थी।

नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि रमेश ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद एक छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उससे शादी करके एक बेटा पैदा किया। लेकिन जब उसे रमेश की करतूतों का पता चला, तो वो छोड़कर चली गई।

तीसरी प्रेमिका यानी  शिकायतकर्ता भिलाई की है। वो बिलासपुर में अपने पति से अलग होने के बाद एक प्रोग्राम के सिलसिले में दुर्ग आई थी। रमेश उसे बचपन से जानता था। रमेश ने उसे भी बचपन से पसंद करने की बात कहकर आईलवयू बोल दिया। इसके बाद शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया।

See also  मल्हार में सिर कटकर गिरा 20 फीट दूर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर हालत में भर्ती

आरोपी और पीड़िता की 25 साल बाद मुलाकात हुई थी। 25 फरवरी को जब रमेश को चौथी महिला के साथ पकड़ा गया, तब उसने पीड़िता के साथ एक मंदिर में जाकर शादी करने की बात कही, लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते से वो रफूचक्कर हो गया।