रिश्तेदारों ने विधवा महिला को बंधक बनाकर 4 माह तक गैंगरेप, मनभरा तो 14 लाख में बेंचा, वहां भी होता रहा गैंगरेप

राजस्थान के अलवर जिले में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। रिश्तेदारों ने महिला को 4 महीने तक बंधक बनाया। उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों का इतने से मन नहीं भरा। उन्होंने महिला को 14 लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी महिला के ऊपर जुल्म ढहाए गए। पीड़िता किसी तरह बचकर भागी और राजगढ़ थाने आकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 3 आरोपियों के खिलाफ डीएसपी मनीषा मीणा ने जांच शुरू की है।

पुलिस को राजगढ़ थाना इलाके की महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसका 12 साल का बच्चा है। 10 साल पहले पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। अगस्त 2023 में उसको रिश्ते में जीजा लगने वाला शख्स अपने साथ झांसा देकर ले गया था। आरोपी ने उसे बंधक बना लिया। उसे घर से निकलने और किसी से बात करने पर भी पाबंदी लगा दी। इसके बाद जीजा और उसका भाई पीड़िता से गैंगरेप करने लगे। ये सिलसिला लगभग 4 महीने चला।

See also  राजस्थान-अजमेर में 4 लाख के फोन सहित दो युवक गिरफ्तार, ट्रेन में बैठे यात्रियों के छीनते थे मोबाइल

 

इसके बाद दोनों ने उसे एक कार में बैठाया और जबरदस्ती हरियाणा में उसकी बुआ के घर ले गए। यहां किसी के साथ उसका 14 लाख रुपये में सौदा कर दिया। जिसके बाद सौदा करने वाले लोग अपने साथ ले गए। वहां भी उसे बंधक बना दिया गया। कई लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भागी और राजगढ़ पुलिस के पास पहुंची। राजस्थान पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।