बीच सड़क महिला से मारपीट, पूरे दम से दिया जवाब, पुरुष भागने पर मजबूर, वीडियो वायरल

आजमगढ़ शहर कोतवाली अंतर्गत मेन चौक स्थित वेस्ली इंटर कॉलेज के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक आदमी एक महिला से मारपीट करते हुए नजर आ रहा है,महिला भी उस आदमी से पूरी मजबूती से लड़ रही है। यहां तक कि सड़क किनारे पड़े ईंट को उठा कर महिला पीटने वाले आदमी पर हमला करती है,मौके पर भीड़ जुटी है लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे ,इस बीच आदमी बाइक पर बैठ कर फरार हो जाता है, वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर ,एएसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने शहर कोतवाली पुलिस को वायरल वीडियो की जांच का निर्देश दिया है।

बताते चलें कि इस पूरे मामले पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहां है कि चौक के पास एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला के साथ मारपीट करता एक पुरुष नजर आ रहा है इसकी जांच इंस्पेक्टर कोतवाली को दी गई है शीघ्र ही जांच करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  गर्लफ्रेंड ने सिर पर पत्थर पटककर बेदर्दी से कर दी हत्या, युवक ने लड़की के लिए  छोड़ा था अपनी पत्नी और बच्चे को