ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन-टू सोसायटी में बुधवार सुबह कार सवार महिला ने सामने खड़े बच्चों संग अभिभावकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। एक महिला व बच्चे को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने कार में सवार होकर जा रही थी।
आरोप है कि कार चलाते समय वह मोबाइल फोन देख रही थी। लोगों को आरोप हैकि सोसायटी के गेट से निकलते समय महिला से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। कार पहले सामने खड़ी एक स्कूटी से टकराई, जिससे उसकी रफ्तार कुछ कम हुई, इसके बाद अनियंत्रित कार आगे बढ़ी और सड़क पर खड़े बच्चों व व उनके स्वजन को टक्कर मार दी। हादसे में लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसा बुधवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब का है। साेसायटी निवासी मनीष तिवारी ने बताया कि वह बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए सोसायटी के गेट के समीप खड़े थे। उनके साथ ही चार-पांच बच्चे व उनके अभिभावक स्कूल बस आने का इंतजार कर रहे थे। तभी सोसायटी में ही रहने वाली एक महिला कार में सवार होकर आई, वह भी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी।
उन्होंने बताया कि कार के अंदर बैठी महिला अपना मोबाइल देख रही थी। सोसायटी से निकलते समय महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। कार स्कूटी से जा टकराई। हादसे में मनीष तिवारी, स्कूटी सवार टीना सक्सेना उनके पति स्वप्निल सक्सेना और उनके बच्चे समेत दो अन्य बच्चों को चोट आई है। टीना भी अपने बच्चे को स्कूल बस में बिठाने आई थीं। घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में आक्रोश है।
अभिभावकों और निवासियों ने कहा कि सुबह के समय बच्चों की सुरक्षा को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। लोग तेज रफ्तार से वाहन लेकर सोसायटी के समीप से होकर गुजरते हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सोसायटी से निकलते समय कार के एक्सीलेटर पर अचानक पैर रख जाने से यह हादसा हुआ। पति-पत्नी को चोट आई है। वहां खड़े छात्रों को मामूली चोट आई है। टक्कर मारने वाली महिला निकिता की कार को जब्त कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#UttarPradesh: के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील सोसाइटी ग्रीन 2 सोसायटी के बाहर कार सवार महिला ने गलती से ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर।
हादसे में एक महिला और 5 बच्चे घायल। एंड स्कॉटी क्षत्रगस्त।#VideoViral #GreaterNoida @noidapolice @Uppolice @UPPViralCheck @DCPGreaterNoida pic.twitter.com/c7LnlXqnAW— BUNTY CHOUDHARY JOURNALIST (@BJournalist0143) July 8, 2026