स्पीड बाइक में लहरिया मार रहे थे युवक, हुआ हादसा, उड़े परखच्चे, विडियो वायरल 

भारत में सड़क दुर्घटना काफी आम है। हर दिन कई घटनाएं होती हैं। जिसे रोकने के लिए भारत सरकार लगातार नई टेक्नोलॉजी की मदद ले रही है। हालांकि सड़क केवल टेक्नॉलॉजी से नहीं बल्कि इंसानों की सूझबूझ से रोका जा सकता है। सोशल मीडिया पर आएं दिन ऐसा वीडियो सामने आता रहता है जिसमें नियम की धज्जियां उड़ा दी जाती है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वायरल हो रहे कुछ सेकेंड के वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक व्यक्ति पूरे स्पीड में बाइक चलाता नजर आ रहा है। इतनी स्पीड में होने के बावजूद भी यह व्यक्ति हेलमेट नहीं पहना है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति के पीछे उसके दो दोस्त बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही गाड़ी चलाते वक्त लगातार स्टंट कर रहा है। इन सब के बीच अचानक से लड़के का संतुलन बिगड़ जाता है। जिसे बाद गाड़ी के साथ व्यक्ति के भी परखच्चे उड़ जाते हैं।

See also  अप्रैल में जून जैसी गर्मी, यूपी में लू का कहर, बांदा सबसे गर्म

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पश्चिम बंगाल में कोलकाता का बताया जा रहा है। जागरुकता फैलाने के मकसद से इस वीडियो को बिधाननगर पुलिस द्वारा भी शेयर किया गया है। इसके अलावा हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है। सभी यूजर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।