युवती के चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए युवक से हुई थी दोस्ती

JJohar36garh News|लखनऊ में फेसबुक-इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद युवती ने जब रिश्ता बढ़ाने से इनकार किया तो आरोपी युवक ने युवती के चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया. आनन-फानन में युवती को ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की जानकीपुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है. उसकी शुभम से इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई और बातचीत होती थी. शुभम के इरादे नेक ना जानकर युवती ने दूरी बना ली. युवती अन्य दोस्तों से भी बात करती थी, जिस पर शुभम आपत्ति जताता था.

युवती ने शुभम के इरादे जानकर उससे दूरी बना ली थी. घटना के दिन युवती अपने घर से किसी काम से निकली थी कि अचानक आरोपी युवक ने पहुंचकर ताबड़तोड़ ब्लेड से चेहरे पर वार कर दिए. युवक ने यह भी कहा कि तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा और जिसके बाद फरार हो गया. घायल युवती को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डीसीपी नॉर्थ जोन देवेश पांडे के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम शुभम है और वह युवती के पास में ही रहता है, कुछ समय पहले दोनों में बातचीत होती थी लेकिन युवती की मना करने के बावजूद भी वह लगातार युवती के संपर्क में रहने की कोशिश कर रहा था. डीसीपी नॉर्थ जोन देवेश पांडे ने कहा कि इस तरीके का इंसीडेंट ब्लेड से वार किया है, परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, उसकी तलाश की जा रही है, जल्दी गिरफ्तारी की जाए.

See also  Google Chrome यूजर्स के लिए हाई अलर्ट! एक क्लिक से हैक हो सकता है आपका सिस्टम