CG : पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ किया अनाचार, माँ ने की थाना में शिकायत, पहले भी कर चूका है घिनौनी हरकत

पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ किया अनाचार : भिलाई में पिता ने अपनी ही सात वर्षीय बेटी के साथ अनाचार किया है, जिसके बाद मां ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। आरोपी पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई का भाई है।

 

इसे भी पढ़े :-पीएम किसान ट्रैक्टर योजना, सरकार दे रही खरीदी पर सब्सिडी

 

पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ किया अनाचार :बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने पहली बार बेटी के साथ मार्च माह में घटना को अंजाम दिया था, दूसरी बार बेटी के साथ वारदात होने पर मां खुद 15 जुलाई को अपराध कायम कराने पुलिस के पास पहुंची थी। मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ किया अनाचार

पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ किया अनाचार, माँ ने की थाना में शिकायत

आरोपी पिता ने जब पहली बार बेटी के साथ गंदी हरकत की थी, तब डरी-सहमी बच्ची ने तुरंत इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। मां ने बताया कि पिता को देखते ही बच्ची उससे लिपटकर रोने लगती थी। उसने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने देवर को दी, जो एएसआई है। घटना के समय मां को उम्मीद थी कि, पुलिस में होने के नाते उसका देवर सही कदम उठाएगा। मासूम को इंसाफ दिलाएगा, लेकिन मासूम को पुलिसकर्मी चाचा ने अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय परिवार की बदनामी का हवाला देकर मामला दबाने की कोशिश की।

See also  जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ किया अनाचार : पुलिस वाले ने मां को भरोसा दिलाया कि वह अपने भाई को समझाएगा और उसे सुधरने का मौका देगा। आरोपी भाई से माफी मंगवाई गई और उसे परिवार से दूर भेजने का वादा भी किया। भाभी अपने देवर की बातों में आ गई और उस समय कोई एक्शन नहीं लिया, लेकिन दूसरी बार ये घटना होने पर महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।