80 वर्षीय बुजुर्ग ने 75 साल की महिला से किया निकाह : जिस उम्र में लोग जीवनसाथी का हाथ थामकर आखिरी सफर की शांति तलाशते हैं, वहां बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक 80 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 75 साल की पत्नी ने निकाह के महज एक साल बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया. अब सवाल है निकाह के एक साल में ही तलाक की नौबत क्यों आई?
मामला नहटौर क्षेत्र के महमूदपुर बुजुर्ग गांव का है. 80 वर्षीय कमरूद्दीन ने नगीना देहात की 75 साल की नसीमा खातून से मार्च 2025 में इस उम्मीद के साथ निकाह किया था कि ढलती उम्र में वे एक-दूसरे का सहारा बनेंगे. यह निकाह काफी चर्चाओं में रहा था. समाज के लिए भी मिसाल था कि अकेलेपन दूर करने के लिए उम्र का कोई भी पड़ाव बाधा नहीं होता.

80 वर्षीय बुजुर्ग ने 75 साल की महिला से किया निकाह : दोनों के बीच सालभर में ही क्यों टूट गया रिश्ता?
परिवारों की भी रजामंदी थी, दोनों ओर के रिश्तेदार निकाह के गवाह बने थे. लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी और घरेलू विवाद शुरू हो गए. बात इतनी बढ़ गई कि मामला सुलझाने के लिए कई बार पंचायतों का आयोजन किया गया. परिजनों ने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन रिश्तों में आई खटास कम नहीं हुई.
इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन
80 वर्षीय बुजुर्ग ने 75 साल की महिला से किया निकाह : 75 साल की महिला नसीमा का कहना था कि कमरूद्दीन ने उससे यह कह कर निकाह करा था कि वह अपनी पोतियों से खाना पकवा कर खिलाएंगे, बाद में पता चला कि मियां तो अलग घर में रह रहे है. लेकिन उससे वह जवान काया वाले काम लेना चाहता था. अपने पास ही सुलाता था. इसलिए वह अपनी लड़की के घर जा कर ही रह लेगी.

80 वर्षीय बुजुर्ग ने 75 साल की महिला से किया निकाह : पति रिश्ते को बचाने में था, लेकिन नसीमा अड़ी रहीं
गांव के अबरार प्रधान ने बताया कि बुजुर्ग कमरूद्इदीन इस रिश्ते को बचाने के पक्ष में थे, लेकिन उनकी पत्नी नसीमा अलग होने पर अड़ी रहीं. आखिर में पत्नी की जिद और बढ़ते विवादों को देखते हुए बुजुर्ग पति ने भारी मन से तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर किए. आपसी सहमति से इस निकाह को खत्म कर दिया गया. और नसीमा अपनी बेटी के घर रहने चली गई.
खबरों के लिए