बिलासपुर में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, कूलर में फैला था करंट, परिवार में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब किशोर कूलर के ऊपर रखा पानी का गिलास उठाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह कूलर में फैले करंट की चपेट में आ गया। मामला हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरखेना का है।

बताया जा रहा है कि किशोर घर में मौजूद कूलर के ऊपर रखे पानी के गिलास को उठाने पहुंचा था। इसी दौरान कूलर में करंट फैलने के कारण उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट लगते ही किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

CG : देर रात रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ सिर, शव मिलने से इलाके में हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

See also  21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश