CG : महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिली लाश, पति ने कहा फांसी लगाई, पूरे इलाके में फैली सनसनी

धमतरी जिले के सुपेला गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पति का दावा है कि बीवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, लेकिन मौके पर पहुंची FSL टीम की तहकीकात में इस दावे की तस्दीक नहीं हो पाई है। वहीं शव के गले पर किसी बारीक चीज़ या कपड़े से खिंचाव के निशान मिलने के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के सुपेला गांव का है।

 

CG : पत्नी के सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार, पत्नी ने तोड़ा दम, नशे में धुत पति वारदात के बाद मौके से फरार, आरोपी पति गिरफ्तार

 

मृतिका की पहचान देमार गांव की रहने वाली वीणा उर्फ बबली ठाकुर के रूप में हुई है, जिसकी दो साल पहले सुपेला के ही रहने वाले विवेक ध्रुव से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार के दिन जन्माष्टमी के मौके पर खेत से लौटने के बाद वीणा अपने पति के साथ बेडरूम में गई थी और शाम साढ़े पांच बजे के करीब जब पति ने कमरे का दरवाज़ा खोला, तो वीणा बिस्तर पर संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। पहले घरवालों ने इसे दिल का दौरा समझ कर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  CG : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका का काटा गला, सहेलियों के साथ जा रही मेला देखने, आरोपी फरार

 

प्रेमी के मौत के 20 दिन बाद भी गर्लफ्रेंड के पास आते रहे मैसेज, सन्न कर देगी मौत की ये कहानी

 

 

इसके बाद भखारा पुलिस हरकत में आई और FSL टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। वहीं पति का कहना है कि वीणा ने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी की थी, लेकिन FSL की तहकीकात में इस बात की तस्दीक नहीं हुई है, गले पर साड़ी के नहीं बल्कि किसी पतली वस्तु या बारीक कपड़े से गला घोंटने जैसे निशान मिले हैं, जिसने पूरे मामले को और भी पेचीदा बना दिया है।

 

 

बिलासपुर में नाबालिक ने लिया खून से लिया थप्पड़ का बदला, साइकिल से बारिश का पानी छिटकने सुपरवाइजर ने की थी मारपीट

 

फिलहाल पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब इस महिला की मौत का असल राज़ क्या है ये खुदकुशी है या हत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम और FSL की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर में नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

 

CG : आदिवासी नाबालिग किशोरी की मौत के बाद बवाल, पीएम के बाद परिजनों का शव लेने से इंकार, दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग