बिलासपुर के मुरूम खदान में तैरते मिली किन्नर की लाश, लापता होने से पहले जमकर पी थी शराब, कार सवार दो युवकों से बातचीत के बाद हुआ लापता

बिलासपुर शहर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी स्थित मुरूम खदान से बने तालाब में मंगलवार सुबह 28 वर्षीय युवक की लाश तैरती हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि युवक तीन दिन से लापता था और आखिरी बार कार सवार दो युवकों के साथ देखा गया था।सकरी पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में लाश तैरती देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सागर पासी पिता स्वर्गीय शंभू पासी, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

पामगढ़ : तालाब में तैरते मिली 13 दिनों से लापता लिपिक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर सप्ताह में दो से तीन बार ही घर आता था और अधिकांश समय बाहर ही रहता था। रविवार सुबह वह कहीं से घर आया था और कुछ देर रुकने के बाद स्कूटी लेकर निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और मंगलवार को उसकी लाश तालाब में मिली। जांच में पता चला कि रविवार को सागर चोरभट्ठी निवासी जोया खान पिता अकबर खान, उम्र 25 वर्ष के साथ था। पुलिस ने जोया को बुलाकर पूछताछ की। जोया ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे सागर उसके घर आया था। दोनों शराब खरीदकर कोटा के कोरी डेम गए और शाम करीब साढ़े चार बजे तक शराब पी। लौटते समय गनियारी शराब दुकान से फिर शराब खरीदी और पेंडारी के तालाब के पास बैठकर रात करीब नौ बजे तक शराब पीते रहे।

See also  सड़क दुर्घटना में पामगढ़ का बुजुर्ग गंभीर, बिलासपुर रिफर

पामगढ़ नहर में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

 

जोया ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और सिगरेट मांगी। सागर उनके पास जाकर बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद सागर ने मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात कहते हुए अपना मोबाइल और स्कूटी जोया को देकर उसे घर भेज दिया। इसके बाद सागर के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं होने की बात जोया ने पुलिस को बताई। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना होने और पानी में रहने के कारण डिकंपोज हो चुका है। इस वजह से शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सागर के साथ आखिरी समय तक रहे दोस्त जोया से पूछताछ की जा रही है। कार सवार युवकों की भी तलाश की जा रही है।

See also  बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव: 2100 से अधिक लोगों मिलेगा रोजगार

 

 

पामगढ़ : तालाब में में तैरती हुई मिली युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस