जांजगीर जिला के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है l बच्ची का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है| वहीं पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में रहने वाले एक 55 वर्षी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है| आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है|
अकलतरा में ट्रेक्टर से लकड़ी ले जा रहे 2 युवकों का रास्ता रोककर पिटाई, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज़
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर सुने जगह ले जाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी छोटेलाल साहू (55 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मुलमुला में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर युवक गया शौच करने, चोर ले उड़े बाइक
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के.पी. सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, एम. पुष्पा, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, रामसरकार, राजेश कश्यप, विकास शर्मा, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।