लड्डू नहीं मिलने से नाराज हुए छात्र, कोचिंग संस्थानों के बाहर करने आन्दोलन, पुलिस ने खदेड़ा, अन्य राज्यों से बुलवानी पड़ी हलवाई

देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां किसी खास मौके पर मिलने वाली छोटी-छोटी चीजें भी लोगों के लिए यादगार बन जाती हैं। खासकर त्योहारों पर मिठाई मिल जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है। लेकिन राजस्थान के कोटा में इस बार दीपावली पर मिठाई को लेकर ऐसा मामला सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। यहां कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र लड्डू नहीं मिलने से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने इसके लिए बाकायदा आंदोलन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, छात्रों ने अपने आंदोलन को नाम भी दे दिया- ‘लड्डू प्रोटेस्ट’।

 

फंदे से लटकी मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, किराए के घर में रह कर कर रही थी पढाई, जाँच में जुटी पुलिस

 

लड्डू नहीं मिले तो छात्रों ने शुरू कर दिया प्रदर्शन
कोटा को देश की कोचिंग कैपिटल कहा जाता है। यहां देशभर से हजारों छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। कोचिंग संस्थानों में हर साल दीपावली की छुट्टियों पर घर जाने से पहले छात्रों को मिठाई के डिब्बे देने की परंपरा रही है। इस बार भी छात्रों को लड्डू मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मिठाई समय पर नहीं पहुंची।

See also  डांडिया खत्म होते ही लहंगा-चोली करने रिटर्न करने लगे पार्सल, डिलीवरी ब्वॉयज ने दिखाया पूरा सच, डिलीवरी हब में रिटर्न पार्सल के लगे ढेर

बताया जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में लड्डू तैयार करवाने के लिए हलवाई मिलने में परेशानी हुई। इसके चलते मिठाई की पैकिंग और सप्लाई में देरी हो गई। जब छुट्टियां शुरू होने तक छात्रों को लड्डू नहीं मिले तो उनका सब्र जवाब दे गया। कोरल पार्क और आसपास के हॉस्टल में रहने वाले छात्र कोचिंग संस्थानों के बाहर जुटने लगे और लड्डू देने की मांग करने लगे।

 

तेज रफ्तार कार का कहर, पहले एक स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता और फिर सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचला, 5 घायल, हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची

 

छात्रों का यह मजेदार विरोध सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘लड्डू जनता पार्टी’ के नाम से अकाउंट बना लिए। इसके बाद मीम्स, वीडियो और मजेदार पोस्ट शेयर होने लगे। किसी ने लिखा कि कोटा आने का फायदा तो मिला, लेकिन लड्डू नहीं मिले। वहीं, कुछ छात्रों ने इसे अपना हक बताते हुए मजेदार अंदाज में आवाज उठाई। देखते ही देखते #ladduprotest जैसे हैशटैग भी चर्चा में आ गए। छात्रों के इस अनोखे अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे लेने लगे।

See also  नशे में बिजली तार पर ही सो गया शख्स, विडियो देखकर हर कोई हैरान

 

डेयरी फार्मिंग लोन योजना, गाय, भैंस, भेड़, बकरी के आधार पर बैंक करती है फाइनेंस, पैसा सीधे खाता में

 

जब छात्रों का यह अभियान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो कोचिंग संचालकों ने भी उनकी मांग पूरी करने की कोशिश शुरू कर दी। बड़ी संख्या में लड्डू तैयार करवाने के लिए इंदौर, जयपुर और भीलवाड़ा के हलवाइयों से संपर्क किया गया। आखिरकार कोटा की दो बड़ी फैक्ट्रियों को लड्डू बनाने का ऑर्डर दिया गया। वहां दिन-रात काम करके मिठाई तैयार करवाई गई। इसके बाद कोचिंग संचालकों ने खुद छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें लड्डू बांटे और उनका मुंह मीठा करवाया। लड्डू मिलने के बाद छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि भाइयों, हम प्रोटेस्ट जीत गए। साथ देने के लिए शुक्रिया!

 

पामगढ़ : युवक को नास्ता करना पड़ा भारी, बाइक की डिक्की से चोर ने पार कर दिए 78 हजार, सामने के बैंक से निकाले थे पैसे, जाँच में जुटी पुलिस

See also  एक क्लास में 28 लड़कियों की नज़र एक ही हैंडसम लड़का अर्जुन, जाने क्या है कारण, देखें विडियो