बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार हुई महिला, दामाद पर चल रहा बेटी की हत्या का मामला, पहले थाने में की शिकायत, अब एसपी से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार होने का आरोप लगा है. परिवार का दावा है कि महिला घर में जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए लाखों रुपये के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है. इतना ही नहीं, महिला पर पति की खरीदी हुई जमीन अपने नाती के नाम करने का भी आरोप है.

 

रायपुर में परिवार समेत मंदिर दर्शन करने महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

मामला अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला के बेटे ने एसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है. बेटे का आरोप है कि उसकी मां बीमार पिता को छोड़कर उसकी बहन के पति के साथ चली गई है. इसे आसान शब्दों में इस तरह समझिए की महिला अपने उस दामाद के साथ चली गई जिस पर उसकी बेटी की हत्या का आरोप है.

See also  कुत्ता घुमाने निकला कपल को मिला खज़ाना, परिवार एक झटके में बना करोड़पति, कुत्ते ने सूंघकर निकाला दबा धन

 

एक और पति हुआ पत्नी की बेवफाई का शिकार, पढ़ा-लिखाकर पत्नी को बनाया पुलिस कांस्टेबल, नौकरी लगते ही प्रेमी संग हुई फरार, पति पहुंचा थाना

परिवार के मुताबिक, पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती और वह पहले गांव में चौकीदारी करते थे. शिकायत में बेटे ने बताया कि उसके पिता ने बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में की थी. करीब 15 साल पहले बहनोई ने उसकी बहन की हत्या कर दी थी. बेटे के मुताबिक, उस समय बच्चे की परवरिश को देखते हुए परिवार ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था. आरोप है कि इसके बाद से ही उसकी मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बहनोई का घर आना-जाना शुरू हो गया. जब पिता ने इस पर आपत्ति जताई तो मां उनके साथ झगड़ा करने लगीं.

 

मेरी दूसरी पत्नी और नाबालिग बेटा फरार हो गए’, पति ने आंसुओं के साथ सुनाई अपनी कहानी

परिवार का आरोप है कि महिला घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे पुश्तैनी जेवर भी निकालकर अपने साथ ले गई है. बीमार पति के मुताबिक, इन जेवरों में करीब दो किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के आभूषण थे. इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने करीब 10 बिस्वा जमीन खरीदी थी. महिला ने 14 सितंबर को दामाद के कहने पर जमीन चुपचाप अपने नाती के नाम कर दी.

See also  चोर ने लौटाए चोरी किए 19 लाख रुपये नकद से भरा बैग और एक खत, लिखा खौफनाक कबूलनामा, कहा प्लीज़ जादू-टोना मत करना

पत्नी की बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या, बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे बच्चे, कोई नहीं आया मदद को

 

बेटे का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले अजगैन थाने में भी की गई थी, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने एसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की. एसपी ने परिवार को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है. फिलहाल परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है.

 

 

रिश्तों का अजब मामला, दामाद के बाद अब जीजा संग फरार सास, साथ ले गई नकदी