Breaking : पामगढ़ में 90 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में 90 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है|  आरोपी को घेराबंदी कर डोंगाकोहरौद में पकड़ा है |  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया है |


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जानकारी मिली की कमरीद से बाइक में डोंगाकोहरौद में महुआ शराब की डिलीवरी होनी है |  पुलिस पहले से ही रास्ते में घेराबंदी मुस्तैद थी | जैसे ही शराब तस्कर गुजरे उसे घेर लिया |  पुलिस ने उसके कब्जे से दो बड़े पोलोथिन के अंदर छोटे-छोटे पोलोथित में महुआ शराब थे | साथ में 1 बाइक जप्त किया है |  आरोपी रामकृष्ण गोड़ पिता जगदीश गोड़ 24 साल बनारी का रहने वाला है |  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया है |

See also  छत्तीसगढ़ में मरीज के साथ मारपीट, परिजनों ने मचाया हंगामा, डॉक्टर पर हुआ एफआईआर