पामगढ़ में कीट पतंगों ने तोड़ी किसानों की कमर, कर्ज में डूबने की सता रही चिंता

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक के किसानों को अभी से कर्ज में डूबने की चिंता सता रही है दरअसल उनकी सारी फसल कीट पतंगों ने चौपट कर दी है। पूरी फसल पैरा में बदलती जा रही है। किसान जब से खेती करना शुरू किए हैं तब से लगातार दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं अब फसल काटने का समय आया है इसके बाद भी कीट पतंगों से छुटकारा उन्हें नहीं मिला है। किसानों के अधिकांश फसल पैरा में बदलती जा रही है जिससे किसान बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं फसल को बचाने के लिए किसान महंगी महंगी दवाइयां फसलों पर छिड़क रहे हैं लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है। फसलों पर कीट पतंगे बिलबिला रहे हैं और पूरी फसल को चौपट कर रहे हैं। पामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम हेडसपुर के किसानों ने बताया कि उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद होती जा रही है। उन्हें नहीं लगता कि फसल से मिलने वाली आय से वे खरीदी हुई दवाई का पैसा भी पटा पाएंगे। बड़े से छोटे किसान सभी इस बीमारी से परेशान हैं। तरह-तरह की दवाइयां छिड़कने के बाद भी मांहो फसल से दूर नहीं हो रहे हैं माहो को स्पष्ट फसलों पर देखा जा सकता है जिससे किसान बहुत चिंतित नज़र आ रहे हैं।

See also  जांजगीर जिला में खुलेगा आरटीपीसीआर लैब, भर्ती के लिए इंटरव्यूव 05 मई को