CG : कैम्प में CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली, 3 की मौत, 5 की हालत नाजूक

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

वारदात में कई जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय तीन जवानों की सांस थम गई। 4 अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। 4 में से एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों के बयान सामने नहीं आए हैं।

See also  छत्तीसगढ : आंगन में खेल रहे इकलौते बच्चे को सांप ने डसा, परिजन ने समझा बरसाती कीड़े ने काटा, मौत के बाद पसरा सन्नाटा