गरियाबंद जिले में भी रविवार को खेत की जुताई के दौरान हादसा हो गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक काफी देर तक ट्रैक्टर के नीचे कीचड़ में दबा रहा. मृतक की पहचान अमाड़ गांव निवासी महेश्वर नागेश के रूप में हुई.
जानकारी के मुताबिक, महेश्वर नागेश ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था. इस दौरान ट्रैक्टर का चक्का दलदल में फंस गया, जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के पलटने से महेश्वर उसके नीचे कीचड़ में दब गया.