पामगढ़ में अज्ञात पिकअप ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस, सामने आया घटना विडियो 

जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ में सड़क किनारे चल रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ़्तार पिकअप ने कुचल दिया| घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेके मौके से फरार हो गया| घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव की है| घटना के बाद वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है|
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भिलौनी निवासी मृतक बुजुर्ग का नाम चिंताराम टण्डन है। दरअसल, चिंताराम टण्डन 3 अगस्त की दोपहर 3.30 बजे घर से खेत जा रहा था, तभी अंबेडकर चौक के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया और गाड़ी लेकर ड्राइवर मौके से भाग गया. हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

See also  PM आवास में बिलासपुर जिला बना नंबर वन, पंचायतों में चलाया विशेष क्रियान्वयन महाअभियान