बलौदाबाजार हिंसा, 60 लोगों को भेजा गया जेल, 200 हिरासत में, 500 की तलाश

बलौदाबाजार में हिंसा में कलेक्टर और एसपी को हटाने के बाद सरकार ने उपद्रवियों पर सख्ती शुरू की है। उपद्रव करने वाले, कलेक्टर और एसपी दफ्तर को आग लगाने वालों को चुन-चुनकर पकड़ा जा रहा है। बुधवार को 60 लोगों को जेल भेजा गया। उनकी पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई। पूछताछ और जांच के बाद 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही करीब 500 की तलाश की जा रही है।

 


इसे भी पढ़े :-बलौदाबाजार हिंसा, कांग्रेस का दल पहुंचा अमर गुफा, देखें विडियो


 

 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि इस सुनियोजित तरीके से हिंसा की गई। एक सुंदर बिल्डिंग जला दी गई, इससे क्या हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। हरिभूमि की तफ्तीश में पता चला है कि राजस्व रिकार्ड नहीं जले लेकिन पुलिस रिकार्ड खाक हो गया है। गुंडों की हिस्ट्री राख हो गई है। इसमें 12 साल का रोजनामचा भी है।

 


इसे भी पढ़े :-पामगढ़ में ख़राब परीक्षा परिणाम पर लगाई कड़ी फटकार, तीन माह में नही सुधरा शिक्षा का स्तर तो प्राचार्य बदले जायेंगे कलेक्टर आकाश छिकारा


 

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

उल्लेखनीय है कि,  प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट, एसपी बिल्डिंग में आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के ज्यादातर दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। इसमें 12 साल पुराने रोजनामचा के साथ बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री संबंधित दस्तावेज के साथ पुलिस सेटअप के  रिकॉर्ड शामिल हैं। बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के ज्यादातर हिस्से में आग लग गई थी। आगजनी की घटना में सबसे ज्यादा नुकसान  रिकॉर्ड रूम का हुआ है। रिकार्ड रूम में रखे सात थाना क्षेत्र के साथ चार पुलिस चौकी के रोजनामचा 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय में रखे अपराधियों के सारे रिकॉर्ड आग से जलकर खाक हो गए हैं।

 


इसे भी पढ़े :-जांजगीर जिला में खरीफ फसल की सिंचाई के लिए 05 जुलाई से मिलेगा नहरों से पानी, जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित


 

See also  जिंदल खरसिया रोड मानसरोवर तालाब के पास, टुकड़ों में मिली ठेकेदार की लाश, आला अधिकारी मौके पर

जांच में पता चला… इन दफ्तरों में आग की लपटें 

बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के रीडर रूम के साथ डीएसबी, डीआरबी शाखा, स्टेनो रूम तथा ओएम शाखा में रखे दस्तावेज आग से जलकर खाक हो गए। इसके साथ स्टेनो, रीडर रूम में रखे कंप्यूटर जलकर राख हो गए।

बुझाने के दौरान ज्यादातर दस्तावेज खराब

पुलिस के अनुसार, आग की चपेट में आने से जो दस्तावेज जले हैं, उनमें से जितने दस्तावेज आग से जले हैं, उतने ही दस्तावेज आग बुझाने के दौरान पानी से खराब हुए हैं। पुलिस के अनुसार जो दस्तावेज नहीं जले हैं, केवल पानी से भीगे हैं उन दस्तावेजों की छंटनी की जा रही है। छंटनी के बाद जो दस्तावेज खराब नहीं हुए हैं, उन्हें रखा जाएगा। इसके साथ ही जले हुए कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क की
पड़ताल की जा रही है।

 


इसे भी पढ़े :-पामगढ़ में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 26 जून तक आवेदन आमंत्रित


 

यहां से रिकवर हो सकता है दस्तावेज 

 

गौरतलब है कि, थानों में जो एफआईआर दर्ज होती है या किसी अन्य तरह से रिकॉर्ड  तैयार किए जाते हैं, उसकी एक कॉपी थाना में रखने के साथ एसपी कार्यालय तथा आईजी कार्यालय भेजी जाती है। आग तथा पानी की चपेट में आकर जो दस्तावेज जले तथा खराब हुए हैं, उन दस्तावेज तथा रिकॉर्ड को संबधित थानों से रिकवर करने के साथ आईजी कार्यलय से संपर्क किया जाएगा।

See also  मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त, तीसरे राउंड की गिनती पूरी, देखें किसे कितना वोट मिला

फोरेंसिक टीम जांच कर लौटी

आगजनी की घटना की जांच करने रायपुर से फोरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम मंगलवार को बलौदाबाजार पहुंची थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कलेक्टोरेट, एसपी बिल्डिंग में आग लगाने के लिए उत्पातियों ने पेट्रोल के साथ और किस तरह के ज्वलनशील पदाथों का उपयोग किया है। इसके साथ ही बिल्डिंग में आग फैलने की वजह की फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : सरकारी नौकरी मिलने के बाद महिला ने पति और बच्चों को छोड़ा, पति ने माँगा न्याय