बिलासपुर से कोरबा तक रविवार को निकलेगी सतनाम सन्देश यात्रा

JJohar36garh News|प्रदेश सतनामी समाज द्वारा रविवार को सतनाम सन्देश यात्रा निकाली जा रही है| जो बिलासपुर जरहाभाठा से निकलकर कोरबा सतनाम भवन में समाप्त होगी| सतनाम सन्देश यात्रा में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री व जगत गुरु रूद्र कुमार शामिल होंगे| 

प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश दीपक मिरी ने बताया की सतनाम राऊटी 22 नवम्बर को  महंत बाड़ा जरहा भाठा बिलासपुर से प्रातः10 बजे मोटर सायकल व कार के काफिला के साथ निकलेगी और इसका समापन शाम 6बजे को  कोरबा सतनाम भवन में होगा|

यात्रा बिलासपुर से मस्तूरी होते हुए मुलमुला, अकलतरा, बलौदा, उरगा होते हुए कोरबा पहुंचेगी|  सन्देश यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न चौक-चौराहों और जिला की सीमा पर सतनामी समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा| 

इस यात्रा में समाज के लोग गुरु जी का पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, मंगल पंथी के साथ जगह जगह स्वागत करेंगे| इससे पहले भी रायपुर से डोंगरगढ़ और रायपुर से मुंगेली तक सतनाम सन्देश यात्रा निकाली जा चुकी है|  जिसमें सतनामी समाज का हुजूम उमड़ पड़ा था|  जिसमें समाज के महिला-पुरुष समेत युवाओं की भारी भरकम भीड़ थी |  सतनाम संदेश यात्रा का प्रमुख उद्देश्य

See also  पामगढ़ में 17,109 व जिला में 1 लाख 90 हजार 462 निवेशकों ने राशि वापस दिलाने किए आवेदन जमा

1..समस्त मानव समाज में मानव मानव एक समान,की भावना जागृत करना,,

2..जातिवाद,धर्मवाद के नाम पर,,हो रहे लड़ाई झगड़े को समाप्त कर,भाई चारे का संदेश देना,,

3..समाज के जन,जन को संरक्षण देना,सामाजिक एकता को मजबूत करना,,

4..समाज में शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के प्रति जागरूकता लाना,,

5..समस्त जाति धर्मों से समन्वय स्थापित कर भाईचारा की भावना जागृत करना,,

6..बाबा गुरुघासीदास जी के संदेशों को प्रसारित करना,,

7..गुरु बालक दास जी के मिशन गरीब कमजोर वर्ग के लोगों के मदद करने हेतु सामने आने के लिए जन मानस को प्रेरित करना,,, एवं गुरु बालक दास जी के संघर्ष ,समन्वय ,सिद्धांत को जन जन तक प्रचार करना

8..जातिपाति खत्म कर मानवता स्थापित करना,,,

9..अपनें समाज के लोगों में आत्मविश्वास जागृत करना,,,,

10..नशापान,,जुआ शराब से होने वाले आर्थिक एवं मानसिक नुकसान हेतु,,समाज को जागृत करना,,,

11..निःशुल्क शिक्षा केन्द्र(शिक्षा बैंक),स्थापित करनें के लिए सामाजिक जनों को जागरूक करना,,,

12..स्वरोजगार हेतु व्यवसाय करनें हेतु,,,लोगों को जागरूक करना,,,,

See also  8 घंटे नदी में खुदाई के बाद टुकड़ों में मिला महिला का कंकाल, प्रेमी ने की थी हत्या 

13..सामाजिक चेतना के साथ साथ राजनीतिक चेतना जागृत करना,,,

14..अपनें हक अधिकार हेतु सविंधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना,,,

15..महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु,उन्हें उच्च शिक्षित करने हेतु,,लोगो को जागरूक करना है