CG : स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप, घायल बच्चों का उपचार जारी 

धमतरी से अंबिकापुर मैनपाट घूमने आए बच्चों से भरी बस पलट गई है. घटना के वक्त बस में 44 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घायल बच्चों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, ये हादसा मैनपाट से लौटते वक्त घाघी घाटी में हुआ है. हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. इस हादसे में 4 बच्चों के गंभीर घायल होने की जानकारी है, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन