CM योगी ने कांग्रेस-NC गठबंधन पर उठाए सवाल कहा ‘क्या 370 की बहाली चाहते हैं राहुल गांधी?’

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवाल खड़े करता है. योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर के लिए फिर से अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करेगी? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस धारा 370 और अनुच्छेद 35A की बहाली के जरिए जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलने के NC के प्रस्ताव का समर्थन करेगी?

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हुआ है. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस दलितों, गुर्जरों, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के आरक्षण को समाप्त करने के NC के फैसले का समर्थन करेगी? योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड फिर से शुरू करने के पक्ष में है.

See also  महापरिनिर्वाण दिवस पर पीएम मोदी का नमन: बाबासाहेब के विचार मेरे जीवन की ताकत

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है. सीएम योगी से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक दिन पहले इसे लेकर जमकर निशाना साधा था. अमित शाह ने कहा था कि सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है.

गृहमंत्री अमित शाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं.

1) क्या कांग्रेस 'नेशनल कांफ्रेंस' के जम्मू-कश्मीर में फिर से 'अलग झंडे' के वादे का समर्थन करती है?

2) क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आर्टिकल-370 और आर्टिकल-35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?

See also  शंभू बार्डर से बैरिकेड हटाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार से कड़े सवाल पूछे

3) क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?

4) क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?

5) क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?

6) इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है, क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के JKNC के वादे के साथ है?

7) क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ ‘तख़्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत’ ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएं?

See also  राजमंदिर सिनेमा के 50 साल पूरे, गोल्डन जुबली पर फ्री में दिखेंगी 5 सुपरहिट बॉलीवुड फिल्में

8) क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने-चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है?

9) क्या कांग्रेस पार्टी JKNC के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?

10) क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की JKNC की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?