Skip to content
  • Tuesday, August 4, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • फायदे की खबर
  • पीएफ खाता में कंपनी पैसा डाल रही है या नहीं, जाने किस तरह चलेगा पता
फायदे की खबर

पीएफ खाता में कंपनी पैसा डाल रही है या नहीं, जाने किस तरह चलेगा पता

February 9, 2025

पीएफ खाता में कंपनी पैसा डाल रही है या नहीं : अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं, तो आपका एक पीएफ खाता भी होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आपके इस पीएफ खाते को ऑपरेट करता है। हर महीने कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12 फीसदी पैसा पीएफ खाते में जमा होता है। वहीं, इतना ही पैसा कंपनी की तरफ से कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है। यह पैसा पीएफ और पेंशन दोनों जगह जाता है। इस रकम पर अच्छा-खासा ब्याज मिलता है। अब कई कर्मचारियों के मन में यह सवाल बना रहता है कि कंपनी उनके पीएफ खाते में पैसा डाल रही है या नहीं। आप कुछ आसान तरीकों से अपने पीएफ खाते का बैलेंस जान सकते हैं। इससे आपको पता लग जाएगा कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हो रहा है।

 

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

See also  अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं, सिर्फ फेस ऑथेंटिकेशन से होगा काम

इस नंबर पर करें मैसेज

ईपीएफओ मेंबर्स 7738299899 पर एक SMS भेजकर अपने पीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके मैसेज सेंड कर देना है। ENG यहां पर अंग्रेजी को दर्शाता है। अगर आप किसी दूसरी भाषा में जानना चाहते हैं, तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें।

 

उमंग ऐप से हो जाएगा काम

अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप को डाउनलोड करके कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। यूजर्स इस ऐप का उपयोग करके क्लेम सबमिट कर सकते हैं, अपनी ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं और अपने क्लेम्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

 

इसे भी पढ़े :- फोन पे से हर दिन कमाएं 500 से 1000 तक, जाने कैसे

 

इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल

अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से कुछ मैसेज आएंगे, जिनमें आपको अपने पीएफ अकाउंट्स का बैंलेंस दिख जाएगा।

See also  नई टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स से बचाने का आसान फंडा, जाने क्या है

 

EPFO पोर्टल

EPFO वेबसाइट पर जाकर employees सेक्शन पर क्लिक करें और उसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करके आप पीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ-साथ कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान दिखाया जाएगा। किसी भी पीएफ ट्रांसफर का टोटल और जमा हुए पीएफ ब्याज की राशि भी दिख जाएगी।

 

Google Pay से मिलेगा तुरंत 15000 का लोन, जानें कैसे

Tags: How to know whether the company is depositing money in the PF account or not?, पीएफ खाता में कंपनी पैसा डाल रही है या नहीं

Post navigation

आज का राशिफल, 9 फरवरी, जाने कैसे रहेगा आज का दिन
डीएनए ने खोला राज, माँ को मिला अपना असली बच्चा, हॉस्पिटल में बच्चा बदली होने पर कलेक्टर ने दिए थे आदेश

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय, अगले 48 घंटों तक कई जिलों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

August 3, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

बिलासपुर : यात्रियों से भरी बस के पुलिया पार करते समय बीचों बीच धसी पुल, मौके पर मची अफरा-तफरी, समय रहते बाहर निकलने में यात्री सफल

August 3, 2026
Basant Khare
राशिफल

03 अगस्त 2026 आज का राशिफल, 3 राशियों के लिए रहेगा सुखद, जानें सभी 12 राशियों का हाल

August 3, 2026
Basant Khare
फायदे की खबर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने शुरू किया ‘मॉनसून धमाका’ ऑफर, ब्याज दरों में की कमी

August 3, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

August 2026
SMTWTFS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Jul    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता