दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में एक बार फिर पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा में एक बार फिर पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। इस्तीफा देने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी बहुत ताकतवर हैं, लेकिन भगवान नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि दुनिया में भगवान तो हैं, कोई शक्ति है, जिन्हें कोई भगवान कोई अल्लाह कहता है। केजरीवाल ने कहा कि वह शक्ति उनके साथ है।

कथित शराब घोटाले में महीनों तक जेल में रहने के बाद निकले केजरीवाल ने पहली बार विधानसभा में पहुंचे। पहली बार बतौर विधायक सदन में पहुंचे केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं भगवान की कृपा से दिल्ली और देश के करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से जेल से छूटकर आया हूं। मैं सब लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे विपक्ष के साथी मुझे और सिसोदिया को यहां देखकर दुखी होंगे। मैं हमेशा कहता हूं मोदी जी बहुत ताकतवर हैं, अथाह पैसा और रिसोर्सेज हैं उनके पास, लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं।’ केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनके साथ हैं।

See also  RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी!

केजरीवाल ने एक बार फिर दावा किया कि भाजपा के एक नेता ने उन्हें बताया कि दिल्ली का कामकाज रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने खुद इस्तीफा दे दिया, किसी ने मांगा नहीं था। उन्होंने कहा, 'अब चुनाव में जनता जवाब देगी कि केजरीवाल चोर है या केजरीवाल को जेल में भेजने वाले चोर हैं। जनता जवाब देगी कि जनता को काम रोकने वाले पसंद हैं कि काम करने वाला पसंद हैं।' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में तीन बार बड़े-बड़े पदों से इस्तीफा दिया है, क्योंकि उन्हें सत्ता की भूख नहीं है।

पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता के मन में दो बातें है, एक कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है और दूसरा केजरीवाल काम करता है। दोनों बातों पर चोट करने के लिए फर्जी केस करके सबको जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उन्हें कोई बेईमान नहीं कह रहा है। आप प्रमुख ने कहा कि वह दिल्लीवालों का काम नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा कि जेल जाने से केजरीवाल या सिसोदिया का नहीं, दिल्लीवालों का नुकसान हुआ।

See also  बाईक सवार की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, ट्रक से टकराने के बाद हुआ हादसा