Wife के नाम कराएं ₹2 लाख की FD, 24 महीने में मिलेंगे ₹2,29,776 – जानें स्कीम की पूरी डिटेल

नई दिल्ली 
बाजार में भले ही बैंकों की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें घट रही हों, लेकिन पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आज भी छोटे निवेशकों को स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न दे रही हैं। खास बात ये है कि जहां बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद एफडी की ब्याज दरों में कमी कर दी है, वहीं पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

RBI ने रेपो रेट घटाया, लेकिन पोस्ट ऑफिस ब्याज दरों पर टस से मस नहीं
इस साल फरवरी से जून तक RBI ने रेपो रेट में 1.00% तक की कटौती की है। इसका असर बैंकों की लोन और एफडी स्कीम्स पर साफ दिखा – लोन सस्ते हुए और FD पर ब्याज दरें गिरीं। मगर पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम अभी भी वही आकर्षक रिटर्न दे रही है, जो पहले मिल रहा था।

See also  Telecom Dark Patterns: टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर सख्ती की मांग, उपभोक्ताओं के हित में नए नियमों की तैयारी

पोस्ट ऑफिस TD पर कितना ब्याज?
पोस्ट ऑफिस TD स्कीम को आप बैंक की एफडी जैसा समझ सकते हैं, लेकिन एक बड़ा फर्क है – यहां ब्याज सरकारी गारंटी के साथ तय होता है और बाजार में उतार-चढ़ाव का इस पर असर नहीं होता। ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
– 1 साल की TD: 6.9%
– 2 साल की TD: 7.0%
– 3 साल की TD: 7.1%
– 5 साल की TD: 7.5%

वाइफ के नाम 2 लाख रुपये की TD करें, जानिए 2 साल में क्या मिलेगा?
अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर पोस्ट ऑफिस की 2 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम में ₹2,00,000 जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल ₹2,29,776 मिलेंगे।
-इसमें ₹29,776 की कमाई सिर्फ ब्याज से होगी।
-निवेश राशि: ₹2,00,000
-अवधि: 2 साल
-ब्याज दर: 7.0% प्रति वर्ष (कंपाउंडिंग के साथ)
-मैच्योरिटी अमाउंट: ₹2,29,776
 
 क्यों बेहतर है पोस्ट ऑफिस TD?
-फिक्स और गारंटीड रिटर्न
-सरकारी योजना, मतलब जोखिम नहीं
-किसी भी उम्र और वर्ग के निवेशकों को एक जैसा ब्याज
-न्यूनतम ₹1000 से शुरू कर सकते हैं
-कोई अधिकतम सीमा नहीं

See also  GST काउंसिल का बड़ा फैसला! 31 अक्टूबर तक खत्म हो सकता है सेस