जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लॉक के राहौद नगर पंचायत में एक साल से लापता युवक का नर कंकाल बरामद हुआ। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया| मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी| मृतक के परिजनों ने कंकाल के पास मिले वस्तुओं के आधार पर पहचान की| घटना राहौद चौकी के एक डबरी का है| जहां स्थानीय लोगों ने कंकाल देखे जाने की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाले शिव कुमार यादव के रूप में की गई। परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़े और अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने करीब एक साल पहले राहौद चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फिलहाल पुलिस ने गुडफीड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पीछे स्थित डबरी में कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब यह जांच का विषय है कि यह हत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे