Skip to content
  • Tuesday, October 20, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • व्यापार
  • सेविंग खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहता है तो खुलवाए यह खाता
व्यापार

सेविंग खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहता है तो खुलवाए यह खाता

January 11, 2023

अगर आपका किसी बैंक में सेविंग खाता है और आपको उसमें मिनिमम बैलेंस रखना पड़ता है. नहीं रखने पर आपको जुर्माना देना पड़ता है. तो आप ऐसे में बैंक सेविंग खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहता है तो जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन कर सकते हैं. जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट (Zero Saving Account) की सबसे बड़ा फीचर यह है कि इस खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का कोई झंझट नहीं है. आप बिना एक रुपए के भी खाते को ऑपरेट कर सकते हैं. इस खाते में आपको कई तरह की बैकिंग सुविधाएं मिलती हैं.

बता दें कि देश में बदलते समय के साथ ही भारत में बैंकिंग सुविधाओं में कई बड़े बदलाव आए हैं. प्रधानमंत्री जनधन खाते (Pradhan Mantri Jan Dhan Account) के जरिए सरकार देश के हर वर्ग तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने में सफल हुई है. देश के हर व्यक्ति के पास लगभग सेविंग खाता (Saving Account) रहता है. यह तो हम सभी जानते हैं कि आमतौर पर बैंक में सेविंग खाता खोलने पर मिनिमम बैलेंस जमा करना पड़ता है और खाते में एक निश्चित शुल्क देना पड़ता है.अगर ग्राहक खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में बैंक कस्टमर पर जुर्माना लगाता है.

See also  2026 में भी कीमती धातुओं की चमक बरकरार, चांदी ₹5656 और सोना ₹954 उछला

मिलती हैं ये सुविधाएं

जीरो सेविंग अकाउंट पर खाताधारकों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. अगर आप मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बैंक में जीरो सेविंग खाता खोल सकते हैं. इस खाते में ग्राहकों को नेट बैंकिंग की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए आसानी से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं. इसके अलावा आपको एटीएम (डेबिट कार्ड), मोबाइल बैंकिंग, पासबुक, ई-पासबुक आदि जैसी कई सुविधाएं इस खाते में बिल्कुल मुफ्त मिलती है.

जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट के लिमिट्स

  • इस खाते में अधिकतम 1 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं.
  • 1 लाख से ज्यादा राशि जमा होने पर इस खाते को सामान्य सेविंग खाते में बदलना पड़ता है.
  • इस खाते में ट्रांजैक्शन की लिमिट भी तय होती है. तय ट्रांजैक्शन से ज्यादा करने पर खाता रेगुलर सेविंग खाते में बदल जाता है.
  • इस खाते में आपको FD, RD,क्रेडिट कार्ड और डीमैट खाते जैसे ऑप्शन नहीं मिलते हैं.
See also  टियर-2 और 3 शहर भारत के इंजीनियरिंग वर्कफोर्स को आकार देने में निभाएंगे बड़ी भूमिका : रिपोर्ट

ऐसे खुलवाएं जीरो बैलेंस खाता

  1. आप देश के किसी भी बैंक में जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते हैं. इसके साथ ही जीरो सेविंग अकाउंट को ऑनलाइन माध्यम से भी खुलवाया जा सकता है.
  2. आप घर बैठे ओपन करके वीडियो कॉलिंग के जरिए केवाईसी करवा सकते हैं.
  3. आप जिस बैंक में भी जीरो सेविंग खाता खुलवाना चाहते हैं. उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अकाउंट ओपनिंग पर क्लिक करना होगा.
  4. सभी डिटेल्स भरकर आप अपने खाते को खोल सकते हैं. इसके लिए आपको केवल आधार और पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी. (एजेंसी)
Tags: If you want to get rid of the hassle of maintaining minimum balance in savings account, Internet Banking, Minimum balance, minimum balance charge, mobile banking, then open this account

Post navigation

CG : शादी की पार्टी में मेहमान बनकर पहुंची युवती, चुरा ले गए सोना-चांदी से भरा बैग, घटना कैमरे में कैद
खुद से 8 साल कम उम्र और दुसरे धर्म के लड़के से फराह ने की थी शादी, अब हैं 3 बच्चे

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

कोरबा में अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

October 20, 2026
Basant Khare
देश

चाऊमीन का टुकड़ा फंसा सांस की नली में, 12 साल की बच्ची की हुई मौत, परिवार में छा गया मातम

October 20, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में युवती ने तोड़ा इंस्टाग्राम दोस्त से दोस्ती, भड़का युवक ने तेजाब डालकर जलाने की दी धमकी, थाना में मामला दर्ज़

October 20, 2026
Basant Khare
देश

बिना डॉक्टर के नर्सिंग अटेंडेंट प्रसूता की कराने लगी सिजेरियन डिलीवरी, छटपटाने लगी तो बांध दिए हाथ-पैर, महिला की हुई मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

October 20, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

October 2026
SMTWTFS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Sep    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता