स्कूल के एनुअल फंक्शन में जमकर चले चाकू, छात्रा के डांस के दौरान लड़कों की हुटिंग, मना करने पर हुआ हंगामा

दुर्ग।

एक स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान दो गुटों में जमकर चाकू चला। इसमें एक लड़का घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर जिला असपताल पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच चल रही है।

 

इसे भी पढ़े :-एसबीआई से बाइक लोन, कैसे ले सकते हैं कितने लगेगा ब्याज दर, कितना लगेगा प्रोसेसिंग चार्ज

 

एएसपी दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि 5 जनवरी को सुभाष विद्या मंदिर गया नगर का एनुअल प्रोग्राम था। फंक्शन का आयोजन ऋषभदेव भवन में किया गया था। इस स्कूली में घायल नितिन की बहन भी पढ़ती है। इसलिए नितिन अपने चाचा के साथ कार्यक्रम को देखने गया था।

 

इसे भी पढ़े :-एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना, मेधावी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र-छात्राओं को मिलेगी मदद

 

आयोजन के दौरान नितिन की बहन डांस परफार्म कर रही थी। वहीं पर बैठे कुछ लड़कों ने डांस को देखकर हूटिंग चालू कर दी। इस पर नितिन को बुरा लगा और उसने उसका विरोध किया। उस समय तो आयोजकों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ और नितिन बाहर जाने लगा उन लड़कों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने नितिन को चोट लगने के बाद डायल 112 को फोन किया था, लेकिन जब वो समय पर नहीं पहुंची तो वो लोग खुद उसे बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल दुर्ग ले गए। वहां उसका उपचार जारी है।

See also  रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM

 

नवसिखिया कार चालक ने 5 को कुचला, 2 की हालत गंभीर, दिल दहला देने वाला विडियो