Skip to content
  • Wednesday, September 16, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • व्यापार
  • रूस और जापान की आबादी से ज्यादा डीमैट अकाउंट, जुलाई में बना नया रिकॉर्ड
व्यापार

रूस और जापान की आबादी से ज्यादा डीमैट अकाउंट, जुलाई में बना नया रिकॉर्ड

August 15, 2025
Admin

नई दिल्ली

भारत में शेयर मार्केट (Share Market) में निवेशकों की संख्या हर रोज तेजी से बढ़ रही है. कोविड के बाद से लोगों में शेयर बाजार को लेकर जागरुकता बढ़ी है. साथ ही डिजिटल फार्मेट में निवेश की सुविधा होने से भी लोग शेयर बाजार में दिलचस्पी ले रहे हैं.

दरअसल, जुलाई का आंकड़ा सामने आया है, कुल कितने लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं. कई बड़े देशों की आबादी से ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट (Demat Accont) खुल चुके हैं, और हर महीने उसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है. जुलाई 2025 में पहली बार डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गई. ये संख्या बांग्लादेश, इथियोपिया, मेक्सिको, रूस, जापान, इजिप्ट, फिलीपींस, ब्राजील और कांगो जैसे देश की आबादी से भी अधिक है.

उदाहरण के लिए ब्राजील की कुल आबादी करीब 21.3 करोड़ है, डिपॉजिटरीज (CDSL और NSDL) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 29.8 लाख नए डीमैट खाते खुले, जिससे कुल संख्या 20.21 करोड़ हो गई. रूस की आबादी करीब 14 करोड़ है, जापान की जनसंख्या लगभग 12 करोड़ है. यानी इन देशों की आबादी से काफी ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट खुल चुके हैं.   

See also  थोक मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे महीने गिरावट, अगस्त में 1.31 प्रतिशत रही

जुलाई में करीब 29.8 लाख नए डीमैट अकाउंट खुले, यह पिछले 7 महीनों में सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी है, हालांकि यह 2024 की जुलाई के 45.55 लाख खातों से कम है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 4.11 करोड़ नए डीमैट खाते जोड़े गए.

IPO ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह
एनालिस्ट्स के अनुसार, नए आईपीओ ने डीमैट खातों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. सेकंडरी मार्केट में शेयरों की ऊंची वैल्यूएशन के कारण निवेशक प्राइमरी मार्केट (IPO) की ओर आकर्षित हुए. जुलाई में मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, आकर्षक वैल्यूएशन वाले IPO ने निवेशकों को लुभाया. 

इस बीच मई से कई मेनबोर्ड और SME IPO लॉन्च हुए, जिन्होंने निवेशकों का ध्यान खींचा. डीमैट खाते शेयरों और सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए आवश्यक हैं, और भारत अब इस मामले में दुनिया में सातवें स्थान पर है.

स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव
2025 की शुरुआत से भारतीय स्टॉक मार्केट में भारी अस्थिरता देखी गई. जियोपॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी टैरिफ ने वैश्विक और भारतीय मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ाया. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि जब बाजार में गिरावट का दौर चले तो नए लोगों के लिए निवेश का भी मौका होता है. ऐसे में पिछले कुछ महीनों में तेजी से डीमैट अकाउंट खुले हैं. 

See also  DGCA की सख्ती का असर: IndiGo ने रद्द की 550 उड़ानें, एयरलाइन ने जारी की माफ़ी
Tags: Demat Account, featured

Post navigation

हिमाचल में कांग्रेस मुखिया का लंबा गायब होना, आलाकमान एटम बम फोड़ने में व्यस्त
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण इस दिन लगेगा, जानिए तारीख और समय

लेटेस्ट खबर

अजब गजब

शिक्षक की गोद में छात्रा को बैठाकर अश्लील हरकत, कोचिंग सेंटर पर उठे सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

September 16, 2026
Basant Khare
अजब गजब

खौफनाक हादसा का आया वीडियो, ट्रेलर का टायर बदलते समय अचानक हुआ जोरदार धमाका, चालक के उड़ गए चीथड़े, दो अन्य लोग गंभीर

September 16, 2026
Basant Khare
फायदे की खबर

UPI से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, जाने किन-किन लोगों को मिलेगी छूट, आपके बड़े काम की है ये न्यूज

September 16, 2026
Basant Khare
जीवनशैली

सीने में हल्के दर्द को ना ले हल्के में, जाने किस चीज की है चेतावनी, कहीं हो सकता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत

September 16, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

September 2026
SMTWTFS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Aug    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता