बिलासपुर में बेटियों की फोटो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख की मांगी फिरौती, मामला दर्ज़

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेटियों का फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अनजान नंबर से एक व्यक्ति ने पिता को मैसेज डालकर तीन लाख रुपए की मांग की है। उसने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। शिकायत करने वाला खेती किसानी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बालिग बेटियां हैं।

14 जुलाई को शाम करीब 4 बजे ग्रामीण के मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया। उसमे लिखा था कि कृपया मुझे फोन करें, 3 लाख रुपए दो, नहीं तो आपकी दोनों बेटियों की फोटो नेट में डाल दूंगा। पहले ग्रामीण को लगा शायद कोई शरारत कर रहा है इसलिए उसने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। गुरुवार की सुबह 11.38 बजे फिर उसी नंबर से मैसेज आया। उसमें लिखा था कि मैं आज व्यस्त हूं, मुझे 3 लाख नहीं दिया तो तुम्हारी बेटी की फोटो नेट या फेसबुक में डाल दूंगा।

See also  अजा विकास प्राधिकरण में मिलेगा पामगढ़ को प्रतिनिधित्व : राज्य मंत्री किस्मत लाल नन्द

मैसेज में किशण कुमार कौशिक लिखा हुआ था। ग्रामीण डर गया और उसने हिर्री थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में डरा धमकाकर अवैध वसूली की धारा 384 के तहत जुर्म दर्ज किया है।