सांप पर मगरमच्छ का हमला, फिर देखें क्या हुआ, वीडियो वायरल

सांप को देखकर हर कोई डर जाता है। लेकिन यह इंसानों के साथ ही होता है। जंगली जानवरों का खेल अलग होता है। सांप आपके-हमारे लिए खतरनाक हो सकता है लेकिन हो सकता है कि किसी और जानवर के लिए वो खतरनाक ना हो, बल्कि शिकार हो। पानी का चीता कहे जाने वाला मगरमच्छ कई बार ऐसे शिकार कर लेता है जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। मगरमच्छ ने किया काले सांप पर अटैक, फिर जो हुआ वो आपने कभी नहीं देखा होगा। आज जो आपको मगरमच्छ का वीडियो देखने को मिलेगा उसके बाद हो सकता है कि आप सोच में पड़ जाएं, क्योंकि इसमें मगरमच्छ ने सांप का शिकार कर लिया।

इसके वीडियो को ट्विटर पर @wildcapturd ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मगरमच्छ बड़े ही आराम से, सांप को पीछे से फॉलो कर रहा है। सांप को पता भी नहीं चलता और पीछे से मगरमच्छ एकदम से उसपर अटैक कर देता है। अटैक इतना तेजी से और जबरदस्त पकड़ के साथ किया जाता है कि सांप को संभलने का मौका तक नहीं मिलता।

See also  लोकेश कनगराज ने ‘कुली’ का नया पोस्टर किया जारी, देवा बनकर रजनीकांत मचाएंगे धमाल

22 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है मगरमच्छ इतनी जल्दी सांप को खा जाता है कि पता भी नहीं चलता। यह वीडियो सिर्फ 22 सेकंड का है। अटैक के बाद मगरमच्छ उसे लेकर वापस पानी में चले जाता है और फिर से बिलकुल शांत हो जाता है, जैसे उसने कुछ किया ही ना हो।