शिक्षक की दरिंदगी, 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, टॉफी देने के बहाने बुलाया था घर 

बिहार के मोतीहारी शहर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शिक्षक ने हैवानियत दिखाते हुए अपने ही पड़ोस की मासूम से रेप की घटना को अंजाम दिया. बच्ची की उम्र महज 6 साल है. इस घिनौने काम के बाद आरोपी शिक्षक अभी फिलहाल अपने घर से फरार चल रहा है. घटना के बाद बच्ची को मोतिहारी सदर के अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है.

बच्ची की मां ने थाने में एफआईआर में बताया कि आरोपी शिक्षक जो कि 45 साल का है. इसका नाम गुड्डू सिंह है. आरोपी गुड्डू सिंह 6 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर टॉफी और पैसे का लालच देकर अपने पास बुलाया. फिर वह उसे अपने घर के अंदर लेकर चला गया. उस बच्ची को ले जाते वक्त गांव के ही कुछ बच्चों ने देख लिया था. उन बच्चों ने पीड़िता की मां को बताया कि गुड्डू उनकी बेटी को अपने घर के अंदर लेकर गया है. यह बात सुनकर जब बच्ची की मां वहां गई तो उन्होंने देखा कि उसका गेट अंदर से बंद है फिर मैंने उसके गेट को लगातार बजाना शुरू किया.

See also  लुप्त हो रहे वाद्य यंत्रों की धुनों को संजो रहा है प्रदेश का लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान

काफी देर बजाने के बाद उसका गेट खुला तो बच्ची की मां ने देखा कि उनकी बेटी खून से लथपथ रोती चिल्लाती हुई बाहर आई. जब उससे पूछा गया तो उसने गुड्डू के हैवानियत की सारी हकीकत बयां कर दी. इसी बीच मौका पाकर गुड्डू वहां से भाग गया फिर लड़की की मां ने पचपकडी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया था. आरोपी गुड्डू सिंह चकिया अनुमंडल क्षेत्र के स्कूल में टीचर है. वह मोतिहारी में ही रहता है. अपनी नौकरी से छुट्टी के दिनों में अपने गांव आता है. आज वह आने के साथ ही ऐसी घिनौनी हरकत कर फरार हो गया.

आरोपी गुड्डू सिंह की शादी पहले हो चुकी है. लेकिन पारिवारिक अनबन के कारण उसकी पत्नी शादी के कुछ दिन बाद ही उसे छोड़कर चली गई थी. जिसके बाद से वह लगातार मोतिहारी में ही रहता था और छुट्टी के समय ही अपने गांव आ जाया करता था. घटना की जानकारी मिलने पर पचपकडी थाना अध्यक्ष अंजन कुमार ने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है और साथ ही थाना में एक एफआईआर दर्ज की गई है. उस एफआईआर में शिक्षक के द्वारा 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम देने की बाद दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है.

See also  हरमाड़ा हादसे के घायलों से मिले गहलोत, सरकार पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप