रेस्टोरेंट जैसी बिरयानी बनाने का सबसे आसान तरीका, भारी-भरकम मसालों को कहें अलविदा और अपनाएं ये ट्रिक

भारतीय खानपान की शान मानी जाती है। यह सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि जश्न, परंपरा और स्वाद का संगम है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी कई वैरायटी मिलती हैं, हैदराबादी, लखनवी, कोलकाता स्टाइल बियरानी.. जिसमें हर एक का स्वाद और अंदाज अलग है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि बिरयानी को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई तरह के मसालों की जरूरत होती है, लेकिन एक हैदराबादी शादी के रसोइए की सोच इससे बिल्कुल अलग है। जिन्होने बताया कि, कैसे आप घर पर स्वादिष्ट मशहूर Hyderabadi Biryani बना सकते हैं।

सिर्फ चार मसालों का कमाल
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में अनुभवी वेडिंग शेफ ने बताया कि, परफेक्ट बिरयानी का राज इसमें नहीं है कि, आप बिरयानी में कितने ज्यादा मसाले डाल रहे हैं। बल्कि उनके सही चयन और संतुलन में छिपा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ चार मसाले – दालचीनी, लौंग, शाही जीरा और हरी इलायची, ही बिरयानी को शानदार स्वाद देने के लिए काफी हैं। ये चारों मसाले लगभग हर भारतीय किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं, जिससे यह तरीका और भी आसान बन जाता है।

See also  TRAI की सख्त कार्रवाई: 21 लाख मोबाइल नंबर बंद, जांचें कहीं आपका तो नहीं!

कम मसाले, ज्यादा फ्लेवर
रसोइए का मानना है कि ज्यादा मसाले डालने से बिरयानी का असली स्वाद दब सकता है। दालचीनी डिश में हल्की मिठास और गर्माहट जोड़ती है, जो इसे रिच बनाती है। लौंग का तीखा और मिट्टी जैसा स्वाद बिरयानी को गहराई देता है। शाही जीरा अपनी खास स्मोकी खुशबू से स्वाद को उभारता है, जबकि हरी इलायची ताजगी और हल्की मिठास का संतुलन बनाती है। इन चारों मसालों का संतुलित उपयोग हर सामग्री के स्वाद को उभरने का मौका देता है।

सही सामग्री का चयन भी जरूरी
हालांकि मसाले महत्वपूर्ण हैं, लेकिन बिरयानी का स्वाद केवल उन्हीं पर निर्भर नहीं करता। अगर आप स्वादिष्ट और बेहतरीन क्वालिटी वाली हैदराबादी बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए अच्छी क्वालिटी के बासमती चावल, ताजा मांस या सब्जियां, और घी या तेल का सही इस्तेमाल भी उतना ही जरूरी है। जब सही सामग्री और संतुलित मसाले एक साथ मिलते हैं, तभी एक परफेक्ट बिरयानी तैयार होती है।

See also  Google का Nano Banana 2 हुआ लॉन्च, AI से अब बनेंगी 4K क्वालिटी की शानदार तस्वीरें

अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं, तो बिरयानी बनाने का यह सरल फॉर्मूला उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो कम मेहनत में बेहतरीन स्वाद पाना चाहते हैं। बिरयानी लवर्स जरूर ही ये वाली सिंपल सी ट्रिक फॉलों करके घर पर, इन चार मसालों के इस खास कॉम्बिनेशन को जरूर आजमाएं और घर पर ही रेस्टोरेंट जैसे स्वाद का लुत्फ उठाएं